सकरी

ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस ने ब्राउन शुगर व गांजा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए .

बिलासपुर / थाना सकरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में की गई।

दिनांक 27 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति आसमा सिटी, मेंड्रा रोड पर ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हामिद अंसारी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग ₹3500) तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों ईशांत सिंह मंडलोई और अमन तिवारी के माध्यम से प्रयागराज से नशीले पदार्थ लाकर बिलासपुर में बिक्री करने की जानकारी दी। इसके आधार पर ईशांत मंडलोई के घर की तलाशी लेने पर 25 ग्राम गांजा (कीमत ₹1000), 4 चिलम और 2 लाइटर जब्त किए गए। मौके से अमन तिवारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। किसी प्रकार का अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ।


आरोपी

1 हामिद अंसारी, पिता मुमताज अंसारी, उम्र 33 वर्ष, निवासी तैयबा चौक तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर।

2 अमन तिवारी, पिता सतीश तिवारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी अभिषेक नगर मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर।

3 ईशांत सिंह मंडलोई, पिता बंशीलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामालाइफ कॉलोनी सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹19,500 आंकी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page