एनटीपीसी सीपत के कांटा घर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा; 4 आरोपी, 2 नाबालिग और 3 खरीदार गिरफ्तार .

बिलासपुर (सीपत): जिला पुलिस ने एनटीपीसी सीपत के फ्लाई एश कांटा घर के कंटेनरों में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश किया है। सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही से न केवल मुख्य आरोपी पकड़े गए, बल्कि चोरी का शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया गया है।
घटना का विवरण:
एनटीपीसी सीपत में अपर महाप्रबंधक (AGM) के पद पर पदस्थ अनंत कुमार वाष्णेय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कौड़िया स्थित राखड़ डेम के दो कांटा घरों (कंटेनर) का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एसी, कंप्यूटर सेट, इन्वर्टर और फर्नीचर पार कर दिया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 4,33,000 रुपये आंकी गई थी। थाना प्रभारी सीपत ने टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर संदेही विष्णु सोनकर को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
* अमन खरे पिता संतोष खरे, उम्र 18 साल 7 माह, निवासी जांजी
* विष्णु सोनकर पिता रामकुमार सोनकर, उम्र 18 साल 8 माह, निवासी जांजी
* गुलशन कुमार बंजारे पिता अमित कुमार, उम्र 18 साल 10 माह, निवासी जांजी
* यश कुमार डोंगरे पिता अशोक डोंगरे, उम्र 18 साल 6 माह, निवासी जांजी
* दो विधि से संघर्षरत बालक (अपचारी)
चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी:
* कृष्ण कुमार पिता अर्जुन कोशले, उम्र 28 साल, निवासी सीपत
* गौतम खांडे पिता स्व. रामेश्वर खांडे, उम्र 29 साल, निवासी जांजी
* ईश्वर पटेल पिता खगेश्वर पटेल, उम्र 21 साल, निवासी पंधी
बरामदगी और पुलिस टीम को पुरस्कार:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 एयर कंडीशनर, 02 इन्वर्टर, 03 डिस्प्ले यूनिट, 02 कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और फर्नीचर बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता पर नगद पुरस्कार की घोषणा की है। इस कार्यवाही में स.उ.नि. धर्मेंद्र यादव, प्र.आर. मनहरण सिंह और आरक्षक शरद साहू, रामसनेही साहू, प्रकाश जगत व नितिश कश्यप का विशेष योगदान रहा।



