छत्तीसगढ़बिलासपुर

इंस्टाग्राम दोस्ती से दुष्कर्म तक: सरकंडा पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी किया गिरफ्तार .

बिलासपुर। महिला संबंधी अपराध के एक गंभीर मामले में थाना सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई।


मामले के अनुसार, थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1763/2025 धारा 69, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस तथा 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िता ने 19 दिसंबर 2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी जान-पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी अरुण कुमार भानू पिता हरनाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी सोनपुरी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर से हुई थी। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

पीड़िता के अनुसार 09 सितंबर 2024 को आरोपी ने उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर सरकंडा क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने इसी वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार करते हुए मारपीट की, अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण कुमार भानू को 20 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page