
बिलासपुर। अवैध शराब और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम लोहर्सी में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 66 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07 जनवरी 2026 को थाना पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहर्सी में दो व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री करने की तैयारी में हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान आरोपी सुखीराम केंवट के कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी राजेश सिंह ठाकुर के पास से 82 पन्नियों में भरी हुई, प्रत्येक पन्नी 500-500 एमएल की कुल 41 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों से शराब रखने व बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके।
गिरफ्तार आरोपी:
1 सुखीराम केंवट, पिता छेदराम केंवट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लोहर्सी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर।
2 राजेश सिंह ठाकुर, पिता स्व. बेनी सिंह ठाकुर, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम लोहर्सी, थाना पचपेड़ी, जिला
पुलिस ने जब्त शराब को विधिवत जप्त कर लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड प्राप्त कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।




