अवैध जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ताश जब्त:पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई .

बिलासपुर / थाना पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 17/2026 एवं 18/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8,360 रुपये नकद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. मलेश पटेल, पिता दद्दू लाल पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
2. राज कुमार पटेल, पिता स्व. बड़कू राम, उम्र 59 वर्ष, निवासी चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
3. मिलन पटेल, पिता स्व. महेत्तर पटेल, उम्र 59 वर्ष, निवासी चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
4. अकत राम पटेल, पिता सलगु राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
5. चंदराम मरार, पिता स्व. छेदूराम, उम्र 59 वर्ष, निवासी चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
6. मोहतराम पटेल, पिता स्व. भदन पटेल, उम्र 70 वर्ष, निवासी चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
7. रामदुलारी पटेल, पिता स्व. मालिकराम पटेल, उम्र 75 वर्ष, निवासी चिस्दा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 20.01.2026 को थाना पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिस्दा में गांधी चौक के पास दो अलग-अलग स्थानों पर ताश पत्ती के जरिए रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपी ताश पत्ती से जुआ खेलते पाए गए। तलाशी के दौरान जुआ फड़ से नकदी राशि, ताश के पत्ते एवं अन्य सामग्री बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु पचपेड़ी पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है।
